निकुंभ में श्री चंदा माता मंदिर पर 296वां साप्ताहिक भक्ति सत्संग, भक्तों ने लगाए भक्ति के रंग
निकुंभ के श्री चंदा माता मंदिर में 296वें साप्ताहिक भक्ति सत्संग में सैकड़ों श्रद्धालु जुटे। मेवाड़ी भजनों और दुर्गा भजन माला की प्रस्तुतियों के बीच दिव्य मंगल आरती और प्रसाद वितरण हुआ।

श्री चंदा माता मंदिर निकुंभ में आयोजित भक्ति सत्संग के दौरान आरती करते श्रद्धालु।
श्री चंदा माता मंदिर, निकुंभ में 296वें साप्ताहिक भक्ति सत्संग में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भक्ति सत्संग के पश्चात लाभार्थी परिवार की ओर से दिव्य मंगल आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद प्रबंधन समिति के प्रभारी रमेश चंद्र कर्मठ ने बताया कि आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों की मौजूदगी में भजन प्रवाहक गिरधारी गंधर्व, रोडमल काकाश्री, भारत सिंह राठौड़, ओमप्रकाश नन्नाणा, कौशल्या सुथार, विजय लक्षकार आसावरा और चारभुजा मंदिर पुजारी जमनालाल पीन्ड ने माता रानी की भक्ति भाव से ओतप्रोत मेवाड़ी भजनों की लावणियां एवं दुर्गा भजन माला के सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।
श्रद्धालु महिला-पुरुष भक्त दिनभर भजनों की धुन पर नाचते-गाते माता रानी के दिव्य दरबार में आयोजित भक्ति सत्संग में उपस्थित रहे और धर्म लाभ लिया।
लाभार्थी परिवार के औंकार लाल, धर्मेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार और गुंजित कीर ने नव दीपक मंगल महाआरती के पश्चात अतिथियों एवं बिलडी के सत्संग मंडल का अभिनंदन किया। इसके बाद सत्संग परिषद की ओर से लाभार्थी परिवार का अभिनंदन किया गया।
प्रसाद वितरण एवं व्यवस्था में प्रबंधन समिति के सुनील सहलोत, हंसराज पितलिया, शौकीन पोरवाल, किशन लाल लोहार और सागरमल सुथार ने सहयोग किया। अतिथियों का आभार संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने जताया। वहीं, यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से लाभार्थी परिवार को माता रानी की छवि भेंट की गई।
इस प्रकार निकुंभ स्थित श्री चंदा माता मंदिर में आयोजित 296वें साप्ताहिक भक्ति सत्संग में भजनों, मंगल आरती, प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
