चित्तौड़गढ़। हेच जेड एल एंसिलरी प्लांट रुणाया बिलिया साइट के श्रमिकों का वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को हनुमान मंदिर परिसर में जिला मेटल माइंस मज़दूर संघ के पदाधिकारियों के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हिंदुस्तान जिंक के मुख्य द्वार से हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक डी जे साउंड के साथ नेताओं को ओपन जीप में रैली के रूप में बिलिया हनुमान मंदिर तक लेकर पहुंचे, जहां यह रैली सभा में परिवर्तित हो गई।

सभा के दौरान मंच पर यूनियन के सह संरक्षक घनश्याम सिंह राणावत, अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी, महामंत्री एस के मोड़, महामंत्री महेन्द्र सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष जी एन एस चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराज सिंह, उपाध्यक्ष शोभालाल जाट तथा रुणाया श्रमिक नेता सोनू गोस्वामी आसीन रहे। श्रमिक नेता सोनू गोस्वामी ने अन्य श्रमिकों के साथ अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया और श्रमिकों को एकजुट रहने का आव्हान किया।

सभा को सभी अतिथियों ने संबोधित करते हुए श्रमिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष जीएनएस चौहान ने किया। अधिवेशन के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले रुणाया के श्रमिकों को मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा अतिथियों को हनुमान जी की तस्वीर प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट की गई।

इस अवसर पर दिलीप सिंह सिसोदिया, बलवंत सिंह राणावत, कैलाश जाट, जीवन नागदा, राजेंद्र सिंह हाडा, राजेश शर्मा, डाडमचद नागदा, कैलाश कुमार, राधेश्याम माली, मदन लाल जाट, अर्जुन पोड़वाल, गोविंद सेन, भगवती लाल मेनारिया, इंदर सिंह, संदीप सिंह, बालू लाल गुर्जर, भगवत सिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह चौहान, नारायण जोशी, बबलू बंजारा और भंवरलाल जाट सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

अधिवेशन ने श्रमिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामूहिक सहभागिता का सशक्त संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story