चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र के निम्बाहेड़ मार्ग पर स्थित फार्मट्रेक ट्रेक्टर शोरूम पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें शोरूम का एक कर्मचारी ट्रेक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शोरूम के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गए।

जानकारी के अनुसार, पंचदेवला निवासी नारायण (25) पुत्र उंकार भोई, जो पिछले कई वर्षों से फार्मट्रेक ट्रेक्टर शोरूम में कार्यरत थे, सोमवार को नये आए ट्रेक्टरों को ट्रेलर से उतार रहे थे। इसी दौरान ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गिर गया और नारायण इसके नीचे दब गए। उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण शोरूम पहुंचे और मृतक के परिजनों के समर्थन में शोरूम के बाहर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजे के रूप में एक करोड़ रुपये देने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मृतक के परिजनों व शोरूम मालिक के बीच समझौता वार्ता कराई। वार्ता में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सहायता राशि तय की। इसके बाद सदर थाना के एएसआई शंकर लाल ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इस घटना ने क्षेत्र में कार्यस्थल सुरक्षा और कर्मचारियों की सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की जांच प्रशासन की निगरानी में जारी है और मृतक के परिजनों को न्यायसंगत मुआवजा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story