शिवांगी कानावत को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
शिवांगी कानावत को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय निशानेबाज की नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर।

भाजपा खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक नियुक्त होने पर राष्ट्रीय निशानेबाज शिवांगी कानावत का भुपालसागर उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों और समर्थकों ने आभार व्यक्त किया।
काकंरवा, 17 अगस्त। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश के आठ प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की। इसमें भुपालसागर उपखंड क्षेत्र की गुंदली ग्राम पंचायत के हिंगवानिया गांव निवासी प्रताप सिंह भाटी की पुत्रवधु एवं राष्ट्रीय निशानेबाज शिवांगी कानावत को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया। नियुक्ति की सूचना के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
भाजपा युवा मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में अजमेर जिले की भाजपा संगठन सह प्रभारी शिवांगी कानावत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राइफल शूटिंग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। वह भीलवाड़ा जिला राइफल संघ की सचिव भी हैं। विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा संगठन तक वह कई दायित्व संभाल चुकी हैं।
शिवांगी कानावत भुपालसागर पंचायत समिति की पूर्व प्रधान, गून्दली ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच एवं वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य पुष्पा कंवर की पुत्रवधु हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और दायित्वों को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उन्हें खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी दी है।
खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक का दायित्व मिलने पर शिवांगी कानावत सहित परिवारजनों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सी पी जोशी, विधायक अर्जुन लाल जीनगर और जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी का आभार व्यक्त किया।
शिवांगी कानावत की नियुक्ति से भुपालसागर उपखंड क्षेत्र के गून्दली और हिंगवानिया सहित क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय निशानेबाजी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के साथ संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुकी शिवांगी को अब भाजपा के खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिली है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
