बड़ीसादड़ी में शिक्षक संघ सियाराम के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम गौड़ एवं संस्थापन अधिकारी मुकेश कुमार कोठारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिक्षकों से चर्चा की।

जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम गौड़ ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत योग्य और जर्जर कक्षा कक्षों में विद्यार्थियों को नहीं बैठाया जाए। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों के बीच आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर भी बल दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों के बीच गुड टच-बैड टच की जानकारी साझा करने की आवश्यकता बताई। साथ ही विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा से जुड़े विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष पुखराज गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश खोईवाल, जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सभा अध्यक्ष अफसर खान, गोवर्धन लाल आचार्य, किशन लाल सालवी, राजेंद्र प्रसाद सुखवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्ष भंवर लाल मेघवाल ने दी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story