चित्तौड़गढ़ में संध्या चौपाल: ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, योजनाओं का मिला लाभ
चित्तौड़गढ़ के शंभूपुरा में संध्या चौपाल आयोजित, अति कलक्टर दिनेश धाकड़ ने समस्याएं सुनीं और योजनाओं के लाभ वितरित किए।

तस्वीर में शंभूपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित संध्या चौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रतिभावान छात्रा को सम्मानित करते हुए देखा जा सकता है।
आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से राज्य सरकार की मंशानुसार ग्राम पंचायत शंभूपुरा मुख्यालय पर फॉलो अप शिविर एवं संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। शिविर में अति कलक्टर दिनेश धाकड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संध्या चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया गया। अति कलक्टर दिनेश धाकड़ ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर अति कलक्टर ने क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं निरंतर परिश्रम का महत्व बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पंचायत राज विभाग विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
संध्या चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ तथा प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
