चित्तौड़गढ़। मुस्लिम समुदाय द्वारा रमजान के पवित्र महीने में 27वीं शबे कद्र को शहरभर में शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर की सभी मस्जिदों और दरगाहों पर विशेष रोशनी और आकर्षक सजावट की गई, जहां पूरी रात इबादत, नमाज और दुआओं का सिलसिला चलता रहा।

मोहम्मद उस्मान छीपा ने बताया कि छीपा मोहल्ला स्थित नीचे वाली मस्जिद में हाफिज अहमद नूर और इमाम मौलाना जुबेर अशरफी की सरपरस्ती रही। मस्जिद सदर अब्दुल मुस्तफा की ओर से फूल माला पहनाकर दस्तारबंदी की रस्म अदा की गई। वहीं, नमाजे तरावी के बाद ऊपर की मस्जिद में मौलाना खलील अहमद और हाफिज सलमान अजहरी का मस्जिद सदर द्वारा फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया।

इसी क्रम में छीपा शायरी पार्टी द्वारा ऊपर की मस्जिद से जुलूस के साथ हाफिज में मौलाना को उनके निवास तक ले जाया गया। यह जुलूस छीपा मोहल्ला, चंदनपुरा और दिल्ली गेट होते हुए हसमत कॉलोनी पहुंचा। वहां मौलाना खलील अहमद के निवास पर सभी मौलाना ने हाफिज की दस्तारबंदी कर देश में अमन और शांति की दुआ की।

जुलूस नाते कलाम पढ़ते हुए पुनः ऊपर की मस्जिद पहुंचा, जहां हजरत पीर तरीकत अलहाज हाफिज सय्यद सरदार अहमद अशरफी के निवास पर नमाजे तरावी के हाफिज और मौलाना युसूफ अशरफी ने दस्तारबंदी की। इस दौरान मौलाना उमैर अशरफी ने दुआ कर पूरी रात इबादत के साथ नमाज अदा करवाई।

इधर मदरसा इस्लामिया नागौरी लोहार का सालाना इजलास भी 27वीं शबे कद्र के मौके पर आयोजित किया गया। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने मस्जिद में तिलावत ए कुरान, नात और तकरीर के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद इकबाल रजा ने अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ की।

पूरे आयोजन के दौरान शहरभर में धार्मिक उत्साह और अनुशासन का माहौल बना रहा, जहां मुस्लिम समुदाय ने एकजुट होकर इबादत के जरिए देश में शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story