चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर गांधी नगर गोशाला में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी एवं सागर सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोशाला में समस्त गोवंश की सेवा करते हुए चारा और गुड़ वितरित किया। यह आयोजन मुख्यमंत्री के जीवन में समाजसेवा और समर्पण के मूल्य को उजागर करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और स्वच्छता के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विधायक आक्या ने कहा कि मुख्यमंत्री का जीवन समाज और संगठन के प्रति समर्पित रहा है, और उनके प्रेरणादायी नेतृत्व से राजस्थान में विकास की नई ऊंचाइयाँ हासिल हुई हैं। उन्होंने इस अवसर को “सेवा दिवस” के रूप में मनाने पर गर्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, शैलेन्द्र झंवर, हरीश ईनाणी, भरत जागेटिया, गोवर्धन जाट, कर्नल सिंह राठौड़, डॉ. आई एम सेठिया, गौरव त्यागी, चंद्रशेखर सोनी, शान्तनु काबरा, ओम प्रकाश शर्मा, अनिल ईनाणी, सुधीर जैन, भोलाराम प्रजापत, राजन माली, घनश्याम लोट, दीपक पटवारी, दीपक शर्मा, ओम प्रकाश योगी, मोहित पुरी गोस्वामी, जितेंद्र शर्मा, विष्णु सेन, विनीत तिवारी, धीरज सुखवाल, शुभम सुखवाल, अविनाश शर्मा, प्रशांत शर्मा, अशोक पालीवाल, आशीष शर्मा, जगपाल सिंह, तारवती धाकड़, हरीश गुरनानी, बालकिशन सोमानी, पंकज सेन, लवीश मूंदड़ा, निलेश नीलमणि और झमक सुखवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की मंगलकामनाएं दीं। इस आयोजन ने न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को विशिष्ट रूप से यादगार बनाया, बल्कि समाज सेवा एवं जागरूकता का संदेश भी प्रकट किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story