सेतुमार्ग माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित सावन उत्सव हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के रंग में रंगते हुए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में रतन काबरा ने सभी अतिथियों एवं सदस्याओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी स्नेह, एकता एवं आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

सावन उत्सव के दौरान पिंकी मूंदडा, वृंदा मालीवाल, शिवानी मंत्री, गायत्री लढ़््ढा, प्रियंका मूदंडा, प्रियंका समदानी, नेहा लढ़्ढा, सोनू पोरवाल, ममता जागेटिया, टीना भंडारी, रीना लढ़्ढा एवं सुरभि काबरा ने गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित महिलाओं का मनोरंजन किया। वहीं मीता राठी, अनिता खटोड़, कोकिला डागा, मंजू धुप्पड़, अभिलाषा पोरवाल, चंदा सोमानी एवं सुनीता धुप्पड़ सहित वरिष्ठ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दीं। सभी उपस्थित महिलाओं ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

तृप्ती कल की टीम ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आयोजित गेम्स एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में कृष्णा सोमानी, प्रियंका डाड एवं विमला कल लीला लड़्ढा विजेता रहीं।

आयोजन में मंडल की पदाधिकारी वैशाली गादिया, अर्चना मोदानी, संध्या काबरा, तृप्ती काबरा, भारती पोरवाल, चंदा सोमानी, अभिलाषा पोरवाल, रीना लड्डा, मोनिका मूंदडा, मंजू सोनी सहित अन्य सदस्याओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अंत में सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित बहनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। सावन की उमंग, गीत-संगीत, मनोरंजन और आपसी मेलजोल से सजा यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story