कांकंरवा, 26 अगस्त। सेन समाज क्षेत्रीय चोखला मरमी माता की कार्यकारिणी की आम सभा एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन बुधवार को हुआ। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने, बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और रोजगार के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया गया। वहीं अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष मदन लाल सेन हीरा खेड़ी को दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

आम सभा रामलाल सेन सेमलिया की अध्यक्षता में तथा गोपी लाल सेन बुढ, देवी लाल खरखंदा और श्याम लाल सेन गिलुंड के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई। मरमी माता सराय के चोखला सेन समाज की मौजूदगी में नवीन कमेटी का गठन किया गया। समाजजनों ने पूर्व अध्यक्ष मदन लाल सेन हीरा खेड़ी में विश्वास जताते हुए उन्हें दूसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना।

नवीन कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर लादू लाल जगपुरा और सचिव पद पर रतनलाल हीरा खेड़ी को निर्विरोध नियुक्त किया गया। वरिष्ठ संरक्षक के रूप में प्रभु लाल सिंहाना, गोवर्धन लाल उपरेडा और नारायण लाल ऊंचा सहित विभिन्न पदों पर समाजजनों की निर्विरोध नियुक्तियां की गईं।

बैठक के दौरान समाज में चल रही कुरीतियों से निजात दिलाने, बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा रोजगार के लिए कमेटी द्वारा हरसंभव प्रयास किए जाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मरमी माता सराय के निर्माण के लिए प्रस्ताव लिए गए। कार्यकारिणी एवं मौजूद समाजजनों ने सहयोग राशि देने की घोषणा की। क्षेत्र के समाजजनों से सहयोग के रूप में चंदा एकत्रित कर सराय का नवीनीकरण करवाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

मंच संचालन सत्यनारायण सेन राशमी ने किया। मरमी माता ट्रस्ट के अध्यक्ष रतनलाल अहीर ने भी उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि कमेटी का निरंतर नियमित संचालन किया जाना चाहिए, जिससे कई समस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने समाज को संगठित रहने के लिए भी प्रेरित किया।

इस दौरान अध्यक्ष देवी लाल सेन ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया और नव निर्वाचित अध्यक्ष को रिकॉर्ड सौंपा। उन्होंने नए दस्तावेज लेखन के बारे में पूरी जानकारी अपने अनुभव के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी कमेटी द्वारा मरमी माता की पावन धरा पर ऐतिहासिक कार्य किया जाना संभव है। बैठक में लिए गए निर्णयों से समाज संगठन, शिक्षा, रोजगार और सराय के नवीनीकरण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा तय हुई।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story