आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन: सामर्थ्य, संकल्प और शक्ति का उत्सव चित्तौड़गढ़ में
चित्तौड़गढ़ में आयोजित आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन ने जिलेभर की महिलाओं को सशक्त बनने और उद्यमिता, कौशल विकास तथा नेतृत्व में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विधायक आक्या और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने महिला शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन ने जिलेभर की महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन ओछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष रतन गाडरी और विशिष्ट अतिथियों में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, हर्षवर्धन सिंह, नीरू अहीर और हरीश ईनाणी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज गाँव-गाँव में महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) आर्थिक क्रांति की मिसाल बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले की महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, ई-कॉमर्स, हैंडीक्राफ्ट, कृषि नवाचार और सेवा क्षेत्र में नए उद्यम स्थापित कर रही हैं। गाडरी ने कहा, “ये केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि नए भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।”
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सम्मेलन को भारत की महिलाओं की सामर्थ्य, संकल्प और शक्ति का उत्सव बताते हुए कहा कि भारत तभी आत्मनिर्भर बन सकता है, जब इसकी महिलाएं आत्मविश्वास और अवसरों से पूर्ण रूप से सशक्त हों। उन्होंने बताया कि आज हमारी बहनें खेत से लेकर फैक्ट्री, स्टार्टअप से लेकर विज्ञान और तकनीक, पंचायत से लेकर संसद तक हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए किए गए ऐतिहासिक प्रयासों का भी उल्लेख किया, जो आत्मनिर्भर भारत के केंद्र में महिला शक्ति को स्थापित करते हैं।
सम्मेलन का संचालन वर्षा कृपलानी ने किया और आभार रेखा रानी ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की उद्यमिता, स्वरोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता पर विशेष चर्चा हुई। मंचासीन वक्ताओं में मनोज पारीक, संजू लढ्ढा, लोकेश त्रिपाठी, सिंपल वैष्णव, प्रिया कंवर और मंजू पितलिया शामिल थे।
सम्मेलन में जिलेभर से आई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को और आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। उपस्थित महिलाओं में किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य तारा धाकड़, अभिलाषा शर्मा, प्रेमलता गोस्वामी, भारती वैष्णव, अंजना गोस्वामी, जया कंवर, विद्या अग्रवाल, कुसुम कच्छावा, शीला शर्मा, सावा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, नेहा सोनी, मंजू वैष्णव, पुष्पा भट्ट, तारा मालीवाल, उर्मिला चुंडावत, मीरा वैष्णव, बृजलाता सुखवाल, माया शक्तावत, दीपिका चौधरी, पिंकी सोमानी, किरण सेन, विमला शर्मा, भगवती आचार्य, नीतू शर्मा, सीमा जागेटिया और नीलम जोशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।
- आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलनचित्तौड़गढ़ महिला सम्मेलनमहिला सशक्तिकरणभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चाविधायक चंद्रभान सिंह आक्यारतन गाडरीवीणा दशोरामहिला उद्यमितास्वरोजगारमहिला नेतृत्वकौशल विकास महिलाएंमहिला SHGमहिला स्टार्टअपमहिला किसानभारत महिला शक्तिChittorgarh women empowermentBJP Mahila MorchaIndia self-reliant womenwomen entrepreneurshipwomen leadershipwomen SHGwomen skill developmentwomen startupsChittorgarh conferenceIndian women empowermentDhanush Kirit Sanon movie review

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
