चित्तौड़गढ़। सुपारी एवं मसाला विकास निदेशालय, कालीकट (केरल) द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय “बीजीय मसालों की उन्नत उत्पादन तकनीकी” विषयक कृषक प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किया गया, जिसमें किसानों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मसाला फसलों की उन्नत खेती और अधिक आर्थिक लाभ अर्जित करने के तरीके बताए गए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रतनलाल सोलंकी ने किसानों को बीजीय मसालों की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी देते हुए उनकी खेती को आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने बीजीय मसालों में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व को समझाते हुए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी। साथ ही पौधों में पोषक तत्वों की कमी के लक्षणों की पहचान और उनके सुधार के उपायों पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अभय दशोरा ने परियोजना के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बीजीय मसालों की उन्नत किस्मों की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। वहीं डॉ. बी.जी. छीपा ने बीजीय मसालों में प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए किसानों को इससे अतिरिक्त आय प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया।

प्रशिक्षण में डॉ. उर्मिला ने मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच के लिए सही तरीके से मिट्टी के नमूने लेने की तकनीक समझाई तथा मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए जैविक खादों के उपयोग की जानकारी दी। इसी क्रम में संजय कुमार धाकड़ ने मेथी की उन्नत खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को आधुनिक उत्पादन तकनीकों से परिचित कराया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 40 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी किसानों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि कैलेंडर वितरित किए गए। आयोजन का उद्देश्य किसानों को बीजीय मसालों की उन्नत उत्पादन तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना रहा।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story