चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रवि प्रकाश मेहरड़ा का मंगलवार को चित्तौड़गढ़ सर्किट हाउस में सामाजिक संगठनों ने गरिमामय स्वागत किया। अजा-जजा महासभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पदाधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

स्वागत समारोह के दौरान रतनदेव मोहिल ने बताया कि पूर्व डीजीपी मेहरड़ा के आगमन पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के साथ ही उनके सुझाव और विचार साझा किए गए। इस दौरान मेहरड़ा ने शिक्षा के महत्व और समाज में जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया।

पूर्व डीजीपी ने हाल ही में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इसी कड़ी में उन्होंने चित्तौड़गढ़ की सक्रिय टीम को निर्देशित किया कि चुनावों में पूरी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि संगठन का प्रदर्शन बेहतर हो।

कार्यक्रम में बाबूलाल जीनवाल, रामेश्वर बैरवा, निर्मल देसाई, देवेंद्र दयाल सालवी, राकेश घारू, चमन मीणा, जानकीलाल रेगर, बी.एल. घारू, शंकर सालवी, संजय राव सहित अन्य कई समाजसेवी और पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी ने समाजिक प्रतिबद्धताओं और संगठन की मजबूती पर भी प्रकाश डाला।

समारोह का समापन इस उम्मीद और संदेश के साथ हुआ कि शिक्षा, जागरूकता और संगठनात्मक भागीदारी के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story