चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सांवलिया शाखा के गंगा ग्रुप की ओर से सावन लहरिया महोत्सव एवं देशभक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन की पारंपरिक रंगत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी शक्ति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

शीला भराड़िया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आशा पोखरना, डॉ. रेनू सोमाणी, रीना जागेटिया, संगीता कलंतरी, लीला आगाल एवं मंजू तोषनीवाल सहित पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद लहरिया की पारंपरिक छटा से सजे आयोजन में शशि जागेटिया, संगीता कलंत्री, कविता न्याती, चंदा सोमानी और सुनीता पोरवाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान शीला भराड़िया, लीला आगाल, नीतू भाटी, आशा ईनाणी, रेखा आगाल, ज्योति चांडक, नेहा लढ्ढा, विजेता व्यास, प्रियंका ईनाणी, रितु सोमानी, श्वेता डाड, पूजा न्याति और नेहा रस्तोगी सहित अन्य सदस्यों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और बेटियों के महत्व का संदेश दिया।

देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों में मंगल पांडे, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, लाला-बाल-पाल तथा महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े प्रसंगों का जीवंत मंचन किया गया। वहीं रजनी रस्तोगी, मधु आगाल, लीना खटोर, रेखा न्याती, नेहा न्याती, निधि अग्रवाल और शारदा न्याती ने देशभक्ति गीतों एवं जोशपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।

आयोजन के दौरान तंबोला एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान श्वेता सोमानी, द्वितीय स्थान अंजू हेड़ा तथा तृतीय स्थान सरिता चेचाणी ने प्राप्त किया। सभी ग्रुप लीडर एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र की संस्कृति, एकता, नारी शक्ति और देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story