साँवता: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 21 लाख से विकास कार्य, जनप्रतिनिधि सम्मानित
भीलवाड़ा के साँवता विद्यालय में DMFT फंड और पंचायत समिति के सहयोग से खेल मैदान, कक्षों का रंग-रोगन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय साँवता में विकास कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित प्रधानाध्यापक तिलकेश आचार्य, जन प्रतिनिधि और ग्रामीण।
विद्यालय में विकास कार्यों हेतु बजट एवं निर्माण
- क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय साँवता में DMFT फंड से 18 लाख स्वीकृत होने व 3 लाख पंचायत समिति से खेल मैदान हेतु तारबंदी का कार्य किया गया।
- ग्राम पंचायत भूपालनगर द्वारा विद्यालय में चबूतरा निर्माण, टाईल्स, ट्यूबवेल मोटर, टंकी निर्माण, साइकिल स्टैंड व इंटरलॉक तथा विद्यालय भवन का रंग रोगन करवाया गया।
जनप्रतिनिधियों का सम्मान एवं आभार
उपरोक्त विकास कार्यों के पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत समारोह आयोजित कर जनप्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक तिलकेश आचार्य ने जनप्रतिनिधियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए आभार प्रकट किया।
विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने पर पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण अहिर, चतरा भील (सरपंच पति), समाज सेवी गोपाल गुर्जर (युवा नेता), ग्रामविकास अधिकारी सीता प्रजापत, दिनेश वष्णव (लिपिक) व वार्डपंच प्रकाश रेगर का अभिनन्दन समारोह में आयोजित कर स्वागत सम्मान किया गया।
विकास हेतु नकद आर्थिक सहयोग
- प.स. सदस्य सत्यनारायण अहीर द्वारा विद्यालय विकास हेतु 11000 रुपये प्रदान किए गए।
- समाज सेवी गोपाल गुर्जर द्वारा 5000 रुपये विद्यालय विकास हेतु दिए गए।
समारोह के विचार एवं उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक अनिल शर्मा ने कहा कि "इससे विद्यालय के सौन्दर्य में वृद्धि होकर विकास को गति मिलेगी।"
आभार भैरू लाल गुर्जर ने व्यक्त किया। इस दौरान अध्यापक भीमराज जांगीड, कालूराम रेगर, मुकेश कुमार मुण्डावरिया, अध्यापिका सोनल कविया आदि मौजूद रहे।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
