भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त होने के बाद पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने उनसे प्रथम बार आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान कृपलानी ने पूनिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कृपलानी ने कहा कि पूनिया का संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका सतत संवाद उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पूर्णतः उपयुक्त बनाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूनिया के मार्गदर्शन में संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी तथा राष्ट्रहित में नए आयाम स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा कि पूनिया का समर्पण, कार्यशैली एवं संगठन के प्रति निष्ठा सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story