चित्तौड़गढ़ के श्री सर्वेश्वर मंदिर में आधी रात गूंजे जयकारे, हुआ लड्डूगोपाल का अभिषेक
चित्तौड़गढ़ के श्री सर्वेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी पर ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया गया। मध्य रात्रि 12 बजे जयकारों के बीच लड्डूगोपालजी का अभिषेक हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के सर्वेश्वर मंदिर में फूलों और वस्त्रों से सुसज्जित भगवान श्री कृष्ण की सुंदर मूर्तियां और लड्डूगोपाल जी का विग्रह नजर आ रहा है।
श्री सर्वेश्वर मंदिर ट्रस्ट चित्तौड़गढ़ में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया गया और मध्य रात्रि 12 बजे मंदिर परिसर ‘नन्द घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ के जयकारों से गूंज उठा।
ट्रस्ट के संरक्षक लक्ष्मी नारायण डाड ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर सर्वेश्वर महिला मंडल द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के भजन और बधाई गीत प्रस्तुत किए गए। मध्य रात्रि में लड्डूगोपालजी के विग्रह का सामूहिक रूप से गंगाजल, पंचामृत, केसर, इत्र आदि द्रव्यों से अभिषेक किया गया।
इसके बाद पुजारी हीरालाल वैष्णव द्वारा श्रीकृष्ण जन्म की आरती की गई। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को मक्खन, पंचामृत, फल, खीर और पंजेरी का प्रसाद वितरित किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर जन्माष्टमी उत्सव मनाया।
जन्माष्टमी आयोजन में सभी ने सक्रिय सहयोग देकर अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के समापन पर श्री सर्वेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद लढा ने सभी का आभार जताया।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
