सांवरियाजी: हाजी जाकिर हुसैन मंसूरी हज खिदमत कमेटी के सदर नियुक्त
जिला अध्यक्ष उबैद खान ने सांवरियाजी क्षेत्र में हाजियों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए नई कमेटी का गठन किया है।

सांवरियाजी हज खिदमत कमेटी अध्यक्ष नियुक्त होने पर हाजी जाकिर हुसैन का अभिनंदन किया गया।
चित्तौड़गढ़ जिले के सांवरियाजी मंडफिया में हाजियों की खिदमत, सहयोग और मार्गदर्शन के उद्देश्य से हज खिदमत कमेटी का गठन किया गया है। जिला हज खिदमत कमेटी चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार ने हाजी जाकिर हुसैन मंसूरी को हज खिदमत कमेटी सांवरियाजी का सदर (अध्यक्ष) नियुक्त किया है। उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ कमेटी के गठन और पदाधिकारियों के चयन का अधिकार भी प्रदान किया गया।
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष हाजी जाकिर हुसैन मंसूरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें साफा बांधकर और गुलपोशी कर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और नई जिम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद पेश की।
इस अवसर पर हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के सदर मतलूब अजमेरी, सचिव हाजी अख्तर पटेल, नायब सदर हाजी भूरू जागीरदार, सलाहकार मोहम्मद फारूक छिपा, सरपरस्त जाहिद खान बैट्री, हाजी जफर खान, हाजी कल्लू बा मंसूरी, हाजी शब्बीर हुसैन गोरी, गादोला, इमरान खान, अब्दुल कलाम एडवोकेट, जमील खान उर्फ भाया बैट्री, फिरोज मंसूरी और मोहम्मद उमर फारूक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हाजी जाकिर हुसैन मंसूरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त अध्यक्ष के प्रयासों से सांवरियाजी क्षेत्र में हाजियों की खिदमत, सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन से जुड़े कार्यों को अधिक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। कमेटी का गठन क्षेत्र में हाजियों को सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

