सांवलिया खेड़ा: 107 वर्षीय भूरी बाई का निधन, श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक निर्णय
कानाखेड़ा ग्राम पंचायत के सांवलिया खेड़ा में श्रद्धांजलि सभा के दौरान समाजजनों ने चित्तौड़गढ़ छात्रावास को सहयोग देने और मातृकुंडिया ट्रस्ट के नियमों पर सहमति जताई।

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया खेड़ा गांव में भूरी बाई के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अंबेडकर विचार मंच के पदाधिकारी और समाजजन सामाजिक विकास पर चर्चा करते हुए।
कानाखेड़ा ग्राम पंचायत के सांवलिया खेड़ा गांव में अंबेडकर विचार मंच उप शाखा भोपाल सागर के उपाध्यक्ष बद्री लाल सालवी की दादी भूरी बाई का 107 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर गांव में शोक की लहर फैल गई और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
श्रद्धांजलि सभा में अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष रतन लाल खटीक, महामंत्री हीरालाल सालवी, शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल सालवी डाबर, पूर्व सरपंच कैलाश सालवी भुपालनगर, मात्रिकुंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर लाल सालवी गुरुजनिया, सचिव रमेश चंद्र, समाजसेवी मांगी लाल जालमपुरा, रतन लाल जाशमा, गोपाल लाल, शंकर लाल सेजकरिया, गेहरी लाल धमाणा, बालू राम इंद्रा कॉलोनी, माधव लाल कांकरवा, प्यार चंद, राहुल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सभी समाजजनों ने मात्रिकुंडिया ट्रस्ट द्वारा बनाए गए नियमों के पालन पर सहमति जताई तथा चित्तौड़गढ़ छात्रावास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श कर प्रस्ताव लिया गया।
बैठक में यह भी अपील की गई कि किसी भी सामाजिक कार्यक्रम, गोल विटी या विवाह समारोह में अधिक से अधिक सहयोग चित्तौड़गढ़ छात्रावास को दिया जाए, ताकि सामाजिक संस्थाओं को मजबूती मिल सके।
बालूराम सालवी, इंद्रा कॉलोनी कांकरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूरी बाई की नई बत्तीसी वापस आ गई थी, जिसके कारण उन्हें भोजन करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। उन्होंने बताया कि मृत्यु से पूर्व सुबह भूरी बाई ने परिजनों को भटवाड़ा बावजी स्थान पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर शीघ्र लौटने को कहा था। परिजन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटे, जिसके बाद भूरी बाई ने मोक्ष प्राप्त किया।
107 वर्ष की दीर्घायु जीवन यात्रा पूर्ण कर भूरी बाई का निधन समाज में एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है, जबकि श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई दी गई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
