संत रैदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से सामाजिक समरसता अभियान के तहत निकाली जा रही वंदन कलश यात्रा का शनिवार को शहर के गोल प्याऊ पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, अभियान के विधानसभा संयोजक एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, हर्षवर्धन सिंह, अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, तेजपाल रेगर, सागर सोनी एवं कमलेश आमेरिया ने वंदन कलश यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा वंदन कलश का पूजन एवं सम्मान किया।

इस दौरान संत रविदास के संदेशों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। जनप्रतिनिधियों ने वंदन कलश यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि संत रैदास महाराज ने समाज को समानता, समरसता एवं मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर चलाया जा रहा समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर संजु लढ्ढा, नवीन पटवारी, ओमप्रकाश शर्मा, प्रदीप काबरा, राजन माली, शैलेन्द्र झंवर, आशिष सिकलीगर, सिंपल वैष्णव, मंजु पितलिया, भरत जागेटिया, अंजना गोस्वामी, सुनील रजक, अर्जुन जोनवाल, मुन्ना गुजर, राजेश मोची, विशाल रजक, पिंटू मीणा, दीपक खटीक, पूरन रेगर, धर्मेंद्र मेघवाल, राजेन्द्र कटीक, किशन बेरवा, दीपक वर्मा, कुलदीप शर्मा, हरीश गुरनानी, कुणाल चावला, हेमंत चावला, शिव चावला, मोंटी शर्मा, कैलाश पायक, राहुल घाचा आदि उपस्थित रहे।


Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story