बड़ी सादड़ी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सालवी समाज मोहल्ला, बोहेड़ा में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सहकारिता नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनके सामाजिक समरसता के संदेश तथा समाज सुधार में उनके योगदान पर विचार साझा किए। इस दौरान संत रविदास जी महाराज के आदर्शों और सामाजिक समरसता के मूल्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कलश वंदन यात्रा के विधानसभा संयोजक नरेंद्र सिंह भुरकिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, महामंत्री बाबूलाल गायरी, श्यामलाल गुर्जर, उपप्रधान रामचंद्र शर्मा एवं प्रशासक गोपाल मालू, शक्ति केंद्र संयोजक अशोक वैद, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बालू लाल सिलावट, गौतम धीग, मांगीलाल सालवी, पुष्कर सालवी, रतनलाल मेघवाल, नारायण लाल सालवी, राहुल खटीक, प्रवीण डांगी, देवीलाल अहीर, प्रेम शंकर सुथार, भेरूलाल चौबीसा, सागरमल कुमावत, देवीलाल भील, कन्हैयालाल डांगी, सुभाष मालू, नारायण लाल डांगी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला शक्ति ने उत्साहपूर्वक कलश वंदन एवं पूजन कर संत रविदास जी महाराज के प्रति श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की। उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास जी महाराज के सामाजिक समरसता के संदेश और समानता के मूल्यों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story