चंद्रवंशी कहार भोई समाज युवा संस्थान के तत्वावधान में संत भीमा भोई की 176वीं जन्म जयंती शहर के समीप स्थित संत भीमा भोई सर्कल पर श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता के भाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पंच, पटेल, कार्यकर्ता एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर संत भीमा भोई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प माल्यार्पण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया तथा संत के जयकारों के साथ जयंती समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान संत भीमा भोई के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा कार्य के अंतर्गत मार्ग से गुजरने वाले आगंतुकों के लिए ठंडा शीतल जल, जूस एवं अन्य शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया गया। इनमें नारियल पानी, पाइनएप्पल, अनार, अमरूद शेक जैसे पेय प्रमुख रहे, जिससे राहगीरों को राहत प्रदान की गई।

इस अवसर पर नारायण, दिनेश, घिसुलाल, बालकिशन, रतनलाल, भेरूलाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संत भीमा भोई के जीवन एवं उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज में एकता एवं संगठन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में हेमराज, राजमल, सत्यनारायण, दिनेश, घिसुलाल, रतन, रतन, बबलू कालुरा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा, जिसमें संत भीमा भोई के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story