चित्तौड़गढ़: गुजरात सरकार के संस्कृत शिक्षा प्रकोष्ठ के राज्यमंत्री हिमांजय पालीवाल ने श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में आयोजित गीता ज्ञान गंगा पखवाड़ा के तहत व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि संस्कृत संभाषण केवल भाषा का अभ्यास नहीं, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति की मूल धरोहर है, जिसे संरक्षित और प्रचारित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की शुरुआत में राज्यमंत्री पालीवाल ने विश्वविद्यालय के भ्रमण के दौरान श्री कल्याण गौशाला में गायों के कल्याण हेतु प्रदान की जा रही सुविधाओं और सुशाशन के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे विश्वविद्यालय के विकास और संस्कृत शिक्षा के प्रसार में सक्रिय योगदान दें।

राज्यमंत्री ने विशेष रूप से विश्वविद्यालय के निजी क्षेत्र द्वारा संस्कृत शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह एकमात्र ऐसा संस्थान है, जो संकल्पबद्ध होकर संस्कृत शिक्षा को उच्चतम स्तर पर ले जाने का प्रयास कर रहा है।

गीता ज्ञान गंगा पखवाड़ा के अंतर्गत विश्वविद्यालय में पिछले 15 दिनों से आयोजित व्याख्यान माला ने विद्वानों और विद्यार्थियों के बीच गहन ज्ञानवर्धक चर्चाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन कैलाशचंद्र मूंदड़ा ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के गणमान्यजन रचना शर्मा, नितिन गिल, डॉ. सुनील शर्मा, हेमंत मेघवाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मिता शर्मा ने किया, जबकि आभार व्यक्त करने का दायित्व राहुल कुमार सती ने निभाया।

इस आयोजन ने न केवल संस्कृत भाषा और साहित्य के महत्व को उजागर किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में निजी और सार्वजनिक सहयोग से कितनी सार्थक प्रगति की जा सकती है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story