संगेसरा में युवा ब्रिगेड के पंकज खटीक ने गौ सेवा कर मनाया 30वां जन्मदिन
पंकज खटीक ने श्री राधे कृष्णा गौशाला के निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की झोली फैलाई और नंदेश्वर गौशाला में गायों को तरबूज खिलाए।

संगेसरा के टीम युवा ब्रिगेड कार्यकर्ताओं द्वारा भीषण गर्मी से राहत के लिए श्री नंदेश्वर गौशाला, नापानिया में गौ माताओं को खिलाने के लिए तरबूज काटते हुए गौ भक्त।
संगेसरा में संगेसरा टीम युवा ब्रिगेड के पंकज खटीक ने अपना 30वां जन्मदिन गौ सेवा को समर्पित करते हुए अनूठे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने संगेसरा में नव निर्माण कार्याधीन श्री राधे कृष्णा गौशाला के लिए मां चामुण्डा के दरबार से झोली फैला कर जन्मदिन मनाया, जिसमें 51,000 रुपये का दान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के प्रभाव से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से श्री नंदेश्वर गौशाला, नापानिया में सभी गौ माताओं को तरबूज खिलाए गए। गौ सेवा की इस विशेष मुहिम ने क्षेत्र में गौ भक्तों और टीम युवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
इस अवसर पर कन्हैया लाल सेन, यश सोनी, विजय भारती गोस्वामी, प्रेम मेनारिया, ललित खटीक, पुष्कर जाट, प्रिंस खटीक, राजु भाई खटीक सहित अनेक गौ भक्त उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल जन्मदिन उत्सव को सामाजिक और धार्मिक सेवा से जोड़ने का उदाहरण बना, बल्कि गौ सेवा और जनभागीदारी की भावना को भी और अधिक सशक्त करने वाला साबित हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
