संगम धाकड़ ने 12वीं में किया टॉप, सीआई और आरपीएस ने किया सम्मानित
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कला वर्ग में 96.80% अंक लाने वाली किसान की बेटी संगम धाकड़ को पुलिस अधिकारियों ने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

निम्बाहेड़ा पुलिस थाना में 12वीं कला वर्ग की टॉपर संगम धाकड़ का मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन करते सीआई राम सुमेर मीणा और प्रशिक्षु आरपीएस मुकेश कुमार।
निम्बाहेडा। आज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कला वर्ग में 12वीं कक्षा में 96.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप करने वाली बडोली माधोसिंह स्कूल में किसान परिवार की पुत्री संगम धाकड़ का निंबाहेड़ा के सीआई राम सुमेर जी मीणा एवं प्रशिक्षु आईपीएस मुकेश कुमार ने पुलिस थाना में मुंह मीठा कराकर अंगवस्त्र के साथ उपरणा ओढ़ा कर अभिनंदन किया और बालिका को आईएएस आईपीएस सहित आरएएस अधिकारी बनने की प्रेरणा दी। सीआई राम सुमेर मीणा और प्रशिक्षु आरपीएस मुकेश कुमार ने बडोली माधोसिंह स्कूल की छात्रा संगम धाकड़ का अभिनंदन कर आईएएस RAS अधिकारी बनने की प्रेरणा दी।
प्रतिभाशाली पूर्व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और उत्साह
इस अवसर पर बडोली विद्यालय की पूर्व छात्र छात्रा निकिता धाकड़ वीर उपस्थित रहे जिन्होंने गत वर्ष भी बडोली माधोसिंह स्कूल से कक्षा बारह में 95% अंक प्राप्त किया। अधिकारियों ने संगम धाकड़ की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
शिक्षकों की मेहनत और गुणवत्तापूर्ण परीक्षा परिणाम की सराहना
साथ ही सीआई साहब राम सुमेर जी मीणा ने बडोली माधोसिंह स्कूल में अध्यापन कार्य करने वाले जयसिंह मीणा, रामेश्वर लाल मेघवाल, गुंजन जैन, पूजा सोनी एवं ज्योति शर्मा आदि शिक्षकों को बधाइयां दी, जिन्होंने इतना अच्छा गुणवत्तापूर्ण परीक्षा परिणाम रखा।
संसाधनों के अभाव में रचा इतिहास और 100 में से 100 अंक
प्रधानाचार्य रवींद्र उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय में जयसिंह मीणा जैसे व्याख्याताओं ने गहराई से अध्ययन करा कर विद्यार्थियों को इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक दिलाये है, जबकि विद्यालय में आज भी गणित और अंग्रेजी के शिक्षक नहीं है। संसाधनों की इस कमी के बावजूद छात्रों और शिक्षकों के तालमेल ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
