सालवी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के पोस्टर का विमोचन
मेवाड़ सालवी समाज संस्था साठ खेड़ा कुंचोली द्वारा 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए फतहनगर में पोस्टर जारी किया गया।

सालवी समाज सराय फतहनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेवाड़ सालवी समाज संस्था साठ खेड़ा कुंचोली के पदाधिकारी प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के पोस्टर का विमोचन करते हुए।
फतहनगर/कांकरवा। मेवाड़ सालवी समाज संस्था साठ खेड़ा कुंचोली द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के पोस्टर का विमोचन सालवी समाज सराय फतहनगर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। अंबेडकर विचार मंच संरक्षक ओंकार लाल सालवी कांकरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस भव्य समारोह का आयोजन आगामी 14 अप्रैल 2026 को ग्राम कुंचोली में किया जाएगा।
समारोह की पात्रता एवं सम्मान की श्रेणियां
इस आयोजन के तहत समाज के उन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही राज्य व नेशनल स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी, नव नियुक्त व सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी तथा नीट (NEET), आईआईटी (IIT) और आईआईआईएम (IIIM) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
विमोचन के अवसर पर प्रबुद्धजनों की उपस्थिति
पोस्टर विमोचन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर संस्था अध्यक्ष मोहन लाल वणोला, लकाऊ चोखला अध्यक्ष हजारी लाल कुंचोली, कोषाध्यक्ष माधव लाल फतहनगर, अम्बेडकर विचार मंच संरक्षक ओंकार लाल काकरवा, सवाई राम गिरधारी पुरा, रामपाल जेवाणा, छोगा लाल चंगेडी और गोपाल जेवाणा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी पात्र छात्र-छात्राएं एवं समाज के महानुभाव 25 मार्च 2026 तक अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करवा सकते हैं ताकि चयन प्रक्रिया को समय पर पूर्ण किया जा सके।
समाज बंधुओं से सहयोग की अपील
संस्था सचिव रतन लाल पीपावास ने आगामी कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि "सभी समाज बन्धु इस कार्यक्रम में अधिकाधिक सहयोग कर इसे सफल बनाने का आव्हान करते हैं।" मेवाड़ सालवी समाज संस्था साठ खेड़ा कुंचोली द्वारा आयोजित यह प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह समाज की एकता और शैक्षिक प्रगति का प्रतीक बनेगा।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
