सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आयोजित तीन दिवसीय इंटर हाउस इंडोर गेम्स प्रतियोगिता में कैडेट्स ने शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नौ सदनों के बीच हुई इस प्रतिस्पर्धा में कुश हाउस ने सर्वाधिक अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। हमीर हाउस दूसरे और सांगा हाउस तीसरे स्थान पर रहा।

शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता का शुक्रवार को स्कूल के इंडोर स्टेडियम में समापन हुआ। आयोजन स्कूल प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल और प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह और प्रतियोगिता संयोजक राकेश रामपुरिया ने उनका स्वागत किया।

जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में स्कूल के नौ सदनों के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साह, दर्शकों की भागीदारी और अनुशासित आयोजन देखने को मिला।

शतरंज के जूनियर बालक वर्ग में बादल हाउस के कैडेट हर्षराज सिंह झाला ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सीनियर बालक वर्ग में प्रताप हाउस के कैडेट नमन कुमार विजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग में कैडेट अतुल्य जसवाल और सीनियर बालिका वर्ग में कैडेट यशिता कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

कैरम के जूनियर बालक वर्ग में कुश हाउस के कैडेट मनीष बाजिय और सीनियर बालक वर्ग में कुश हाउस के कैडेट सिद्धार्थ ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग में कैडेट अंकिता तथा सीनियर बालिका वर्ग में कैडेट रोनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।

टेबल टेनिस के जूनियर बालक वर्ग में हमीर हाउस के जैनम टांक और सीनियर बालक वर्ग में हमीर हाउस के कैडेट आरव जानू ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जूनियर बालिका वर्ग में दीपिका और सीनियर बालिका वर्ग में गुलशन कुमारी स्वर्ण पदक विजेता रहीं।

बैडमिंटन सिंगल्स के जूनियर बालक वर्ग में सांगा हाउस के दिव्यराज और सीनियर बालक वर्ग में कुश हाउस के आर्यन सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग में अक्षिता और सीनियर बालिका वर्ग में रुतवी द्विवेदी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, बैडमिंटन डबल्स के जूनियर बालक वर्ग में सांगा हाउस के जीतू और एल्विस नर्जरी की जोड़ी विजेता रही। सीनियर बालक वर्ग में कुश हाउस के अक्षय जोशी और योगेश ने स्वर्ण पदक जीता।

प्रतियोगिता के दौरान जूरी की भूमिका लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल, मेजर सी श्रीकुमार, ओंकार सिंह और सीएचएम एम नवीन कुमार ने निभाई। सभी इंडोर खेलों में प्राप्त अंकों के आधार पर कुश हाउस प्रथम, हमीर हाउस द्वितीय और सांगा हाउस तृतीय स्थान पर रहा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के समापन पर सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले कुश हाउस को मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। इस उपलब्धि के साथ तीन दिवसीय इंटर हाउस इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story