चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत आयोजित इंटर हाउस इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का गुरुवार को स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में इंडोर स्टेडियम में समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता संयोजक राकेश रामपुरिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में स्कूल के नौ सदनों के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता के अंतर्गत शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन जैसे लोकप्रिय इंडोर खेलों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों का उत्साह तथा अनुशासित आयोजन देखने योग्य रहा।

प्रतियोगिता के विजेता:

  • शतरंज: जूनियर में कुश हाउस के कैडेट भावेश, सीनियर वर्ग में जयमल हाउस के नीरज राज ने स्वर्ण पदक जीता।
  • कैरम: जूनियर में सिद्धार्थ एवं सीनियर वर्ग में आशीष ने स्वर्ण पदक जीता।
  • टेबल टेनिस (सिंगल्स): जूनियर में जैनम टांक एवं दीपिका ने, सीनियर में युवराज मीणा एवं वैष्णवी ने स्वर्ण पदक जीता।
  • बैडमिंटन (सिंगल्स): जूनियर में उमेश चंद एवं अक्षिता ने, सीनियर में अद्वय सिंह जसरोटिया एवं नीतू कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता।
  • बैडमिंटन (डबल्स): जूनियर में बलराज, सैयद दबीर रज्जा एवं किशोरी पाण्डे, सलोनी ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर में गौरव व अंश कुमार एवं नव्या व शानवी ने स्वर्ण पदक जीता।
  • स्टाफ मुकाबला: बैडमिंटन सिंगल्स में जयपाल सिंह शेखावत ने अमित कुमार झा को हराया।

निर्णायक एवं प्रबंधन समिति

इंटर हाउस इंडोर गेम्स के लिए जूरी की भूमिका में लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीवास्तव, मेजर सी श्रीकुमार, ओंकार सिंह, सीएचएम मुनबुल नारजरी रहें। निर्णायक का कार्य भंडारकर सीएल, धीरज शर्मा, जयपाल सिंह शेखावत, सीएचएम मुनबुल नारजारी, हवलदार एम नवीन कुमार, रोहित कुमार नामदेव, पीयूष दाधीच, गौरव जाखड़, आशु कुमारी, लीना शर्मा, दिनेश सिंह, देवयानी चौहान, टिंकू कुमार एवं कृष्णा तेली ने किया।


परिणाम एवं मुख्य अतिथि का संबोधन

प्रतियोगिता में कुश हाउस प्रथम, सांगा हाउस द्वितीय एवं लव हाउस तृतीय स्थान पर रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि —

“खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करती हैं।”

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सभी इंडोर खेलों के समापन पर सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले कुश हाउस को मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने ओवरऑल चौम्पियनशिप ट्रॉफी प्रदान की।



Next Story