चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कैडेट्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। भाला फेंक, तश्तरी फेंक, लंबी कूद और दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल का परिचय दिया।

जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर वर्ग के ग्रुप ए बालक वर्ग की भाला फेंक स्पर्धा में कुम्भा हाउस के कैडेट अभिमन्यु थालोर ने प्रथम, लव हाउस के रविन्द्र ने द्वितीय और प्रताप हाउस के अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की तश्तरी फेंक स्पर्धा में कुम्भा हाउस के युवराज मीना प्रथम, बादल हाउस के दिव्यांश द्वितीय और लव हाउस के करन कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

ग्रुप बी बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में हमीर हाउस के प्रिंस कुमार ने प्रथम, प्रताप हाउस के सचिन ने द्वितीय और लव हाउस के दिलकुश चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की तश्तरी फेंक स्पर्धा में यश शर्मा प्रथम, बलबीर सिंह राना द्वितीय और सैय्यद दबीर रज्जा तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में बादल हाउस के हर्ष ने प्रथम, लव हाउस के रिषभ ने द्वितीय और हमीर हाउस के हसन रज्जा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप बी बालिका वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रथम, अक्षिता ने द्वितीय और वर्णिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, ग्रुप सी गर्ल्स वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, वर्णिका द्वितीय और ज्योति यादव तृतीय स्थान पर रहीं। इसी वर्ग की क्रिकेट बॉल थ्रो स्पर्धा में खुशी ने प्रथम, ज्योति यादव ने द्वितीय और आरवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ग्रुप सी बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कविन्द्र ने प्रथम, प्रांजल ने द्वितीय और हेमंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में कैडेट्स की भागीदारी और प्रदर्शन के साथ सैनिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जारी रही।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story