सचिन पायलट को 2028 में मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत, संत की 1400 किमी दंडवत यात्रा
करौली के संत राजगिरि महाराज 17 फरवरी से प्रतिदिन 12 किमी दंडवत कर रहे हैं, बेगूं पहुंचने पर गुर्जर समाज ने किया भव्य स्वागत।

राजस्थान के बेगूं में हरपुरा पारसोली चौराहे पर पहुंचे संत राजगिरि महाराज का स्वागत करते गुर्जर महासभा के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के वर्ष 2028 में राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर करौली पंचम आश्रम के संत राजगिरि महाराज करौली से द्वारिकाधीश मंदिर तक लगभग 1400 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पर निकले हुए हैं।
यात्रा का संकल्प और मार्ग
संत राजगिरि महाराज ने 17 फरवरी को करौली से अपनी यात्रा प्रारंभ की थी और प्रतिदिन लगभग 11–12 किलोमीटर दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को वे बेगूं के हरपुरा पारसोली चौराहे पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। संत राजगिरि महाराज की यह दंडवत यात्रा सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की कामना के साथ द्वारिकाधीश मंदिर तक जारी रहेगी।
स्थानीय स्तर पर भव्य स्वागत
इस दौरान गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर, रतनलाल, दिनेश, गोपाल, कालूराम, सुरेश, नारायण गुर्जर सहित कई लोगों ने संत राजगिरि महाराज का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मांगीलाल गुर्जर, दिनेश मेवाड़ा और सत्यनारायण गुर्जर भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने महाराज से आशीर्वाद लेकर उनकी यात्रा के सफल व मंगलमय होने की कामना की।
स्वास्थ्य परीक्षण और सेवा
यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी हल्की समस्या होने पर ओम हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और संत राजगिरि महाराज का स्वास्थ्य परीक्षण कर कुशलक्षेम पूछा। "सचिन पायलट के वर्ष 2028 में राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने की कामना के साथ यह कठिन दंडवत यात्रा अनवरत जारी है।"

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
