महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऋषि मंगरी पारोली में भव्य मेला श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रसाद वितरण

  • इस अवसर पर 28 पायों की लॉपसी बनाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
  • पायरा माताजी से ऋषि मंगरी तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
  • इस दौरान हवन-यज्ञ एवं भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
  • सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अतिथि स्वागत एवं गरिमामयी उपस्थिति

मेले में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाडावत, भैरूलाल चौधरी, रमेशनाथ योगी, गेरू गिरी गोस्वामी, विक्रम जाट तथा छत्रपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हर्षवर्धन सिंह रहे। इस अवसर पर बद्रीलाल जाट, रतन जाट, किशन जाट, शंकर दास सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


खेल महोत्सव एवं युवाओं का उत्साह

  • मेले के अंतर्गत आयोजित महादेव खेल महोत्सव क्रिकेट कप में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • विजेता टीम को 21 हजार की सम्मान राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
  • एम-2 प्रयास गंगरार के अग्निवीर युवाओं ने गंगरार से ऋषि मंगरी तक पैदल दौड़ लगाकर अपनी श्रद्धा और उत्साह का परिचय दिया, जिनका विशेष स्वागत-सत्कार किया गया।

सहयोग एवं आभार

मेले को सफल बनाने में राजूलाल जाट, बद्रीलाल, गोवर्धन सालवी, रतन मीणा, लादूलाल जाट, माधु जाट, लाला गुर्जर, श्रीकृष्ण शर्मा, उदयलाल जाट, लादू पुरबिया, राजू साहू, शिवलाल गुर्जर, शंभु शर्मा, भेरू पुरबिया, अनिल साहू, किशन जाट, देवकिशन जाट, किशन शंकर सेन सहित समिति पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवा साथियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story