चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया का चित्तौड़गढ़ आगमन शुक्रवार को धूमधाम से हुआ। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अमृतमाली के नेतृत्व में ओछड़ी टोल प्लाजा पर आयोजित वाहन रैली के माध्यम से तोगड़िया ने शहर में प्रवेश किया। धर्मरक्षा निधि कार्यक्रम के तहत यह दौरा अल्पप्रवास पर हुआ, जिसमें उन्होंने शहर के प्रमुख नागरिकों और व्यापारियों से मुलाकात कर संगठन को विस्तार देने के महत्व पर चर्चा की।

चित्तौड़गढ़ के सर्राफा बाजार में लोकेश साहू के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ बैठक में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि देश में तीन करोड़ बांग्लादेशी निवास कर रहे हैं, जिनके हटने से मतदाता सूची अपने आप सटीक हो जाएगी। उन्होंने जिहादी गतिविधियों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम और दिल्ली ब्लास्ट जैसी घटनाएँ इसके स्पष्ट उदाहरण हैं।

डॉ. तोगड़िया ने हिन्दू समाज के स्वास्थ्य और जागरूकता पर भी जोर दिया। उन्होंने हनुमान चालीसा केन्द्र के माध्यम से गांव, गली और मोहल्लों तक हनुमान चालीसा पाठ की गतिविधियाँ चलाने की जानकारी दी, जो हर मंगलवार और शनिवार को आयोजित होती हैं। इसके साथ ही उन्होंने हिन्दू समाज के स्वास्थ्य परीक्षण, जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि धर्म, शिक्षा और स्वास्थ्य को साथ लेकर समाज को मजबूत किया जा सकता है, जिससे राष्ट्र विकास की राह पर आगे बढ़ सके। राम मंदिर निर्माण का उदाहरण देते हुए तोगड़िया ने कहा कि अन्य धार्मिक स्थल संबंधित कार्य अब किसी संघर्ष के बिना पूरे होंगे और वर्तमान परिस्थितियाँ पहले से काफी भिन्न हैं।

इसके अलावा, उन्होंने मधुवन और ढूँचा बाजार में मौजूद कार्यक्रमों में लोगों को हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया और गौ रक्षा के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने सामाजिक और धार्मिक संगठनों से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की।

इस अवसर पर सुदर्शन जैन, सतपाल दुआ, घनश्याम साहू, लोकेश साहू, राहुल माली, किशन भोई, शिवप्रकाश लोधा, लोकेश सोनी, हिमांशु जैन, करण सेन, जीवन गर्ग, राजू सुहालका, रामकरण सोनी, राकेश उस्ताद, हेमराज माली, कन्हैयालाल माली, शिवशंकर माली, आशीष माली, पीयूष कीर, अभिषेक सेनी, अंकित कुमावत, सूरज प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चेतावनी और जागरूकता के इस संदेश के साथ तोगड़िया का दौरा धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के लिए नई दिशा और सक्रियता का प्रतीक बना।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story