कांठल एवं बिचली चौकी रेगर महासभा संस्थान मुख्यालय लुणदा 44 गांव के तत्वावधान में आशीष जाटोलिया केलेश्वर महादेव गोमती तट की पावन धरा पर वार्षिक आम सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के साथ नवनिर्मित रेगर समाज सभा भवन के उद्घाटन से पूर्व गायत्री परिवार द्वारा विधि-विधान से हवन किया गया। इसके बाद आम सभा का आयोजन हुआ, जिसमें समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार से चर्चा की गई।

आम सभा में द्वितीय विवाह सम्मेलन आयोजित करने, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर तथा युवाओं के प्रोत्साहन के लिए मोटिवेशनल शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक राजकीय कर्मचारी से 11,000 रुपये सहयोग लेने का प्रस्ताव भी लिया गया।

रेगर समाज के नवनिर्मित सभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी रहे। विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीलाल मेनारिया, विशिष्ट अतिथि हेमंत चौबीसा, सभापति नाथूलाल कचनारिया, अध्यक्ष मेवाड़ रेगर समाज मातृकुंडिया, कार्यक्रम अध्यक्ष बगदीलाल बागोरिया, विशिष्ट अतिथि भंवर लाल जाटोलिया साण्डेश्वर महादेव अध्यक्ष, भादवा माता अध्यक्ष कालूलाल, शनिमहाराज कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल बागोरिया, रामलाल जाटोलिया उपाध्यक्ष मातृकुंडिया कार्यकारिणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंशीलाल बागोरिया, नन्दलाल बकोलिया, चमन लाल शेर, भंवर लाल बदरोटिया, पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल जूनवाल, नानूराम आर्टिया, उदयलाल जाटोलिया, भगवतीलाल परियां, सेवानिवृत्त शिक्षा संयुक्त निदेशक कन्हैयालाल, भिंडर नगरपालिका उपाध्यक्ष मगनीराम, बाबूलाल लाल मोहिल कानोड़, पार्षद रामलाल आलोदिया, सचिव वेणीराम जूनवाल, कोषाध्यक्ष भेरूलाल जाटोलिया, अमृत लाल जाटोलिया, संरक्षक सुखलाल बागोरिया, रमेश चंद्र मोहिल, चेनराम वाइवार और नाथूलाल सहित अन्य मौजूद रहे।

सभा का संचालन संयोजक विमल डड़वाडिया, सह संयोजक रामचन्द्र मौर्य, रोशन जाटोलिया और भूपेंद्र सुखरिया ने किया। प्रतिभावान सम्मान कार्यक्रम का उद्घाटन एवं संचालन अशोक कुमार आर्टिया और चौथमल रेडिया द्वारा किया गया।

वार्षिक आम सभा में लगभग 3000 लोगों ने भाग लिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में 150 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा 80 वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया। आयोजन की व्यवस्था में शिक्षा प्रकोष्ठ से नाथूलाल, ईश्वर लाल, भूपेन्द्र बागोरिया, मगनीराम, पुष्करलाल, जीवन बागोरिया और आशीष जाटोलिया तथा युवा प्रकोष्ठ से दिलीप परियां, राजेंद्र सेरसिया, जयप्रकाश, उज्ज्वल बदरोटियां, दीपक हिनुनिया और हीरालाल सेरसिया ने योगदान दिया।

कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था लूणदा, कुण और धरियावद गांव के पंचों द्वारा की गई। आयोजन के दौरान समाज को नई दिशा में ले जाने की प्रेरणा देने वाले विभिन्न निर्णयों पर चर्चा हुई। प्रतिभा सम्मान से सम्मानित छात्र-छात्राओं के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष बगदीलाल बागोरिया ने आभार व्यक्त किया। इसके बाद सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पांच पौधे लगाए गए।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story