रावतभाटा: सीटू यूनियन का प्रदर्शन, चार लेबर कोड वापस लेने की मांग
रावतभाटा में पीवीकेयू-सीटू ने केंद्र की नीतियों और प्रबंधन के खिलाफ प्रथम बेरियर पर प्रदर्शन किया तथा रिक्त पदों पर भर्ती एवं ब्रांडेड दवाओं की मांग की।

रावतभाटा राजस्थान साइट के प्रथम बेरियर पर गुरुवार सुबह 8 से 10 बजे तक केंद्र सरकार के चार नए लेबर कोड और स्थानीय प्रबंधन की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करते सीटू यूनियन के कर्मचारी।
बेगुं /रावतभाटा। देशभर की ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर रावतभाटा राजस्थान साइट की मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू (पीवीकेयू) ने गुरुवार को संयंत्र स्थल स्थित प्रथम बेरियर पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर केंद्र सरकार एवं रा.रा.साइट प्रबंधन की नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई।
समझौता वार्ता की विफलता
प्रदर्शन से पूर्व 6 फरवरी को सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), कोटा के कार्यालय में सीटू यूनियन एवं प्रबंधन के मध्य स्थानीय मुद्दों पर समझौता वार्ता आयोजित हुई थी। यूनियन का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने के कारण विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध
सभा को संबोधित करते हुए महासचिव बी.एल. मीणा ने राष्ट्रीय स्तर की 14 सूत्रीय मांगों पर प्रकाश डालते हुए चार नए लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि:
- "इन कोडों के लागू होने से कर्मचारियों के कार्य घंटे बढ़ेंगे तथा ट्रेड यूनियन बनाने के अधिकार पर प्रभाव पड़ेगा।"
- साथ ही उन्होंने मनरेगा, बीज अधिनियम 2025, बिजली अधिनियम 2025, इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील और परमाणु प्रतिष्ठानों से जुड़े प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इन्हें श्रमिक एवं किसान हितों के प्रतिकूल बताया।
प्रमुख वक्ता और आह्वान
सभा का संचालन गजेंद्र राव ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एकजुटता बनाए रखने का आह्वान करने वाले अन्य नेता:
- रतीश चौधरी
- शंभूलाल धाकड़
- सांवर सिंह
- एस.के. पुरोहित
- सद्दाम हुसैन
- त्रिलोकचंद मीणा
- आर.एस. डोबर
स्थानीय मांगें और रिक्त पदों पर भर्ती
अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि यूनियन का विरोध किसी सरकार या दल विशेष से नहीं, बल्कि मजदूर विरोधी नीतियों से है। उन्होंने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा:
- मानव संसाधन, वित्त एवं लेखा तथा सीएमएम अनुभागों में रिक्त सहायक ग्रेड पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए।
- अस्पताल में जेनेरिक दवाइयों के स्थान पर ब्रांडेड दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं।
अंत में यूनियन पदाधिकारियों ने प्रदर्शन में शामिल सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
