राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त देशभर में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में बड़ी सादड़ी खंड में भी युवा सम्मेलन, संवाद गोष्ठी, विमर्श, मिलन, वन विहार, युवा शिक्षक गोष्ठी, युवा व्यवसायी गोष्ठी, युवा खिलाड़ी गोष्ठी, युवा कर्मचारी गोष्ठी और युवा एडवोकेट संगोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी श्रृंखला में आज केवल पुरा मंडल मुख्यालय पर युवा विद्यार्थी सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के विभाग सह कार्यवाह लाभचंद ने कहा कि हमने भारत माता को मां माना है, इसलिए भारत माता का अपमान कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों को इसका संकल्प दिलाया।

लाभचंद ने कहा कि भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए संघ की शाखा में जाना चाहिए। सम्मेलन में 120 मातृ शक्ति और 140 पुरुष वर्ग उपस्थित रहे।

इसके अलावा अमीरामा में युवा विद्यार्थी गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें 35 मातृ शक्ति और 17 पुरुष वर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम में उदय लाल सालवी और शान्ति लाल भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित ये कार्यक्रम युवा वर्ग को विभिन्न विषयों पर संवाद, विमर्श और सहभागिता का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story