प्रभावी प्रार्थना सभा और ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’ से संस्कार केंद्र बनेंगे स्कूल
बड़ी सादड़ी के राउमावि मंगलवाड़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संभाग टोली बैठक हुई। बैठक में ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’, प्रभावी प्रार्थना सभा और सामाजिक अभियानों की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

तस्वीर में राउमावि मंगलवाड़ में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संभाग टोली बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
रविवार को राउमावि मंगलवाड़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा उदयपुर संभाग की संभाग टोली बैठक प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ता संपर्क और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
संभाग संयुक्त मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि बैठक में प्रदेश संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता संभाग उपाध्यक्ष पूरण मल लौहार ने की। संगठन की योजनानुसार संकुल से लेकर प्रदेश स्तर तक दायित्वधारी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन किया जाता है। समय-समय पर बैठकों और प्रवास के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना निर्धारित की जाती है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य अतिथि रमेश चंद्र पुष्करणा ने संगठन के सुचारू संचालन के लिए संकुल स्तर तक प्रवास करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रवास के दौरान ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’ और ‘प्रभावी प्रार्थना सभा’ कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करने तथा विद्यालयों में अपेक्षित परिवर्तन लाने में संगठन के कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
पुष्करणा ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से समाज परिवर्तन के लिए नशा मुक्ति, पर्यावरण, भारतीय सांस्कृतिक परंपरा, स्वच्छ भारत अभियान और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण जैसे अभियानों के प्रभावी प्रसार का आग्रह किया।
प्रदेश संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों का आयोजन और संपादन योजनानुसार करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं को पूर्ण समय और समर्पण से कार्य करना चाहिए।
बैठक में खंड एवं जिला साधारण सभा के आयोजन और कार्य की समीक्षा, जिला सम्मेलनों की समीक्षा, संत रविदास जी व्याख्यान कार्यक्रम, संभाग के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्य तथा प्रवास की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर संभाग टोली से संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, वीणा वैष्णव, विभाग संगठन मंत्री नारायण सिंह चुण्डावत, देवीलाल पटेल, डूंगला खंड अध्यक्ष गोवर्धन लाल शर्मा और मंत्री सुरेश चंद्र लोहार उपस्थित रहे।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
