राशमी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टरों के पद रिक्त होने से आमजन को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसी जनहित के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता घनश्याम शांतिलाल खटीक, जगदीश चोपड़ा, शाहरुख खान मेवाती, प्रकाश वैष्णव मुरोली एवं असलम मंसूरी आमरण भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

धरना स्थल पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव गणेश लाल जाटोलिया पहुंचे। उन्होंने संबोधन में कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सरकार असंवेदनशील बनती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन के तीसरे दिन अनशनकारियों की तबीयत भी बिगड़ चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता को इलाज जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आंदोलन जारी रहेगा और अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति होने तक संघर्ष किया जाएगा।

धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने मांग की कि सरकार तत्काल इस आंदोलन का संज्ञान लेकर अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति करे, जिससे राशमी क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

आमरण अनशन के तीसरे दिन धरना स्थल पर कपासन विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक अध्यक्ष नारायण लाल जी जाट, बलवंतपुरा वकील मुकेश गिरी जी गोस्वामी, हरिशंकर जी सेन और चांदमल भी मौजूद रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story