प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव, महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय सचिव एवं बेगूं नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती रंजना जी लाड़ का जन्मदिवस बुधवार को भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण एवं भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान महादेव से रंजना जी लाड़ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ललित बैरागी, निवर्तमान पार्षद मुकेश खटीक, देवीलाल माली, सलीम अंसारी, सुमन बिल्लू, सीमा वैष्णव, पूजा, सोनिया, अंजू, बलीभाई रेगर, मंजू रेगर, हर्षिता बिल्लू, इशरत, आयुषी पंचोली, पूजा शर्मा, लीलाबाई, चंदा प्रजापत, पूजा प्रजापत, सीमा तेली, शांता देवी, हीना बिन, शाहनाज बानू सहित अनेक कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने रंजना जी लाड़ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। वृक्षारोपण और पूजा-अर्चना के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार का संदेश देने के साथ संपन्न हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story