राजमाता निरुपमा कुमारी व महाराणी महिमा कुमारी ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर किए देवदर्शन
मेवाड़ राजपरिवार की सदस्यों का जौहर स्मृति संस्थान ने किया स्वागत, दुर्ग स्थित विभिन्न मंदिरों और स्मारकों पर की पूजा-अर्चना।

चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान पन्ना टूरिस्ट बंगला पहुंचने पर जौहर स्मृति संस्थान के पदाधिकारियों के साथ राजमाता निरुपमा कुमारी एवं महाराणी महिमा कुमारी।
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ की राजमाता निरुपमा कुमारी व महाराणी महिमा कुमारी चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक मेवाड़ दुर्ग पर देवदर्शन हेतु पहुंचीं। पन्ना टूरिस्ट बंगला पहुंचने पर जौहर स्मृति संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
पन्ना टूरिस्ट बंगला पहुंचने पर जौहर स्मृति संस्थान के पदाधिकारी तेजपाल सिंह शक्तावत, गोवर्धन सिंह भाटी, लाल सिंह भाटी, चावण्ड सिंह चुंडावत, दलपत सिंह चुंडावत, शिवपाल सिंह, गजराज सिंह खंगारोत, प्रदीप सिंह, दिग्विजय सिंह झाला, जोगेंद्र सिंह, दीपिका झाला, राज कंवर, टीना कंवर, उम्मेद कंवर, शैतान सिंह, मोहम्मद खान कायमखानी एवं अल्लानूर खान ने गुलदस्ता भेंटकर व माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
बाघ सिंह स्मारक और कल्ला राठौड़ की छतरी पर नमन
इसके पश्चात वे देव दर्शन हेतु रवाना हुए, जहाँ सर्वप्रथम पाडनपोल स्थित बाघ सिंह स्मारक पर पं गोपाल तिवारी ने पूजा अर्चना कराई। राजमाता व महाराणी ने कल्ला राठौड़ के स्मारक पर पहुँचकर पूजा भेंट की और वीर बलिदानियों को नमन किया। इसके बाद राम-जानकी मंदिर पहुंचने पर पुजारी ने उन्हें चरणामृत पान कराया व उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की।
बायण माता, अन्नपूर्णा माता एवं स्व. महेंद्र सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि
राजमाता एवं महाराणी द्वारा बायण माता व अन्नपूर्णा माता मंदिर पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। मंदिर परिसर में महाराणा स्व. महेंद्र सिंह मेवाड़ के छवि चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रभुलाल, मुकेश व पार्थ आदि पुजारी परिवार ने उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया।
कालिका माता व नीलकंठ महादेव के दर्शन
कालिका माता मंदिर में मंहत रामनारायणपुरी के सानिध्य में पं अरविंद भट्ट ने विशेष पूजा अर्चना कराई, जहाँ महंत ने माताजी की चुनरी ओढ़ाकर उन्हें आशका प्रदान की। इसके पश्चात नीलकंठ महादेव मंदिर के महंत जगन्नाथ भारती ने महादेव की पूजा अर्चना कराई और राजमाता एवं महाराणी ने श्रद्धापूर्वक शिवजी को जल चढ़ाया। महंत ने उन्हें नीलकंठ महादेव की तस्वीर व प्रसाद भेंट की। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह झाला, यदुनाथ व राकेश पुरोहित सहित अन्य अतिथि भी शामिल रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
