देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश में संचार क्रांति की जागृति लाने का कार्य किया। साथ ही, देश में पंचायती राज को मजबूती प्रदान करने तथा युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सिसोदिया ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्हें देश में संचार क्रांति के जनक के नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में डॉ. ललित बोरीवाल, अजय लोट, शिल्पन साहू, निर्मल जैन, दिनेश गुर्जर, नासिर खान, अबरार मेहंदी, प्रभू रेगर, विजय चौहान, इम्तियाज हुसैन, अहसान पठान, लक्ष्मण सिंह सांखला, दिनेश शर्मा, विनोद लड्ढा, आशीष त्रिवेदी, किशन दशोरा, मनीष सुथार, संजय राव, मधु गोस्वामी, कुसुम मीणा, राजेश सरगरा, राजेश कोदली, सुमित मीणा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story