पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता Rajesh Pilot की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन और राजनीतिक योगदान पर विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट को देशभर में किसान नेता के रूप में जाना जाता था, जिन्होंने किसानों के हितों को लेकर कई बड़े आंदोलन किए और सदैव उनकी आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने किसानों के पक्ष में नीतिगत पहल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा संसद में किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर गांवों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। वक्ताओं ने उनके उस विचार को भी याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब तक गरीब किसान और मजदूरों के बच्चे शिक्षा प्राप्त कर उन स्थानों तक नहीं पहुंचते जहां से देश की नीतियां बनती हैं, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है।

कार्यक्रम में पीसीसी सचिव डॉ. ललित बोरीवाल, करण सिंह सांखला, दिनेश चाष्टा, महेंद्र सिंह मेड़तिया, दिनेश गुर्जर, धर्मेंद्र मूंदड़ा, दिनेश शर्मा, विनोद लड़ा, इम्तियाज हुसैन, लक्ष्मण सिंह, अनिल सेठी, निर्मल जैन, राजकुमार वैष्णव, किशन दशोरा, वी.डी. दशोरा, गजानंद गुर्जर, सना खान, मधु गोस्वामी, चक्षु शर्मा, गोटू अली, संजय सेन, महेंद्र छापरवाल, आशीष त्रिवेदी, बी.एल. मीणा, सागर चौधरी, रमजान छीपा, पवन मेड़तवाल, अजय लोट, रतन लाल धाकड़, प्रदीप वैष्णव, महिपाल सिंह, फिरोज खान, रफीक खान, सावरमल छीपा, नरेंद्र लोहार, जीवन रावत, कालू सिंह, याकूब, मनीष गर्ग, विष्णु गर्ग, रोहिताश गौड़, नारायण पुरोहित, असलम खान, शेर मोहम्मद, मुश्ताक, नासिर खान, दीपक सोनी, मोहसिन खान, प्रेमलता, कुसुम मीणा, संगीता मेघवाल, ममता, सबनम, पिंकी, इस्माइल, शोहेब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्व. राजेश पायलट के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story