चित्तौड़गढ़। 6 और 7 दिसंबर को चित्तौड़गढ़ की ऐतिहासिक धरती पर एम.पी. पीजी कॉलेज में नवी नेशनल हेपकिडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। हेपकिडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता की मेजबानी हेपकिडो डेवलपमेंट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान ने की। इस राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में 17 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्होंने खेल भावना और उत्साह के साथ भागीदारी की।

प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 गोल्ड, 39 सिल्वर और 61 ब्रॉन्ज पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वेस्ट बंगाल ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

हेपकिडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मास्टर प्रेमजीत सेन और महासचिव मास्टर रजनीश चौधरी ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 5 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में कुल पांच इवेंट — स्पीड फेस्टिवल, लॉन्ग फॉलो, हाई फॉलो और होशीन शूल आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी कला और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चित्तौड़गढ़ में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता ने न केवल खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान किया, बल्कि खेल संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिभागियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे यह चैंपियनशिप सभी के लिए यादगार बन गई।

इस प्रकार राजस्थान ने अपनी धैर्य, कौशल और टीम वर्क के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को और मजबूत किया, जबकि इस आयोजन ने पूरे देश में हेपकिडो के प्रति रुचि और उत्साह को बढ़ावा दिया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story