केडर अथॉरिटी गठन की मांग: चित्तौड़गढ़ में सहकारी समिति कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार
राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने केडर अथॉरिटी के गठन और ऋण योजनाओं की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ज्ञापन सौंपा।

चित्तौड़गढ़ में शुक्रवार को मांगों के समर्थन में उप रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और प्रतिनिधि।
चित्तौड़गढ़। सरकार द्वारा केडर अथॉरिटी का गठन नहीं किये जाने तक अल्पकालीन फसली ऋण, गोपालन ऋण योजना, पैक्स कंप्यूटराइजेशन आदि की चल रही मांगों के पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन बहिष्कार चालू रखने को लेकर राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन द्वारा शुक्रवार को प्रबंध निदेशक व उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को ज्ञापन सौंपा गया।
स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह शक्तावत को श्रद्धांजलि एवं प्रतिनिधि सभा
देवेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ जिले की सभी शाखाओं से प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व सभी प्रतिनिधियों द्वारा सीकेएसबी के चेयरमेन रहे खोर निवासी लक्ष्मण सिंह शक्तावत के असामयिक निधन पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार का संकल्प
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात् ज्ञापन सौंपा गया जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से यह बताया गया कि "सरकार द्वारा जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक यूनियन द्वारा बहिष्कार चालू रखा जाएगा।" कर्मचारी अपनी प्रमुख मांगों, विशेषकर केडर अथॉरिटी के गठन और ऋण योजनाओं से जुड़े विषयों पर अडिग हैं।
यूनियन पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस दौरान अशोक कुमार, टाईगर धाकड़, हेमेन्द्र सिंह, रामरतन जाट, सुरेन्द्र सिंह, युवराज सिंह, उदयलाल, काशीराम, हीरालाल, जितेन्द्रसिंह, दशरथ सिंह, भेरूलाल, राजेन्द्र सिंह, इन्दरसिंह, मन्नूदेव, नानालाल, धनराजसिंह, महेन्द्रसिंह, गणेश सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
