जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कालूराम जाट ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित किया और सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में कालूराम जाट ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक न्याय के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता बताई।

बैठक में कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तुनवाल जी, प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी जी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विक्रम लबाना जी, प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज दाधीच जी, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष त्रिवेदी जी, प्रदेश सचिव भरत मेघवाल जी तथा प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष खाना राम मीना जी सहित प्रदेशभर से आए सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भी सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कालूराम जाट ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story