चित्तौड़गढ़। राज्य के मुख्य सचिव श्रीनिवासन शनिवार को जिले के निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। निंबाहेड़ा आगमन पर उनके उस समय के सहकर्मियों, राज्य कर्मियों एवं सहयोगियों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव ने 35 वर्ष पूर्व उपखंड अधिकारी निंबाहेड़ा के रूप में अपनी राजकीय सेवा की शुरुआत की थी। मुख्य सचिव ने 35 वर्ष पूर्व और वर्तमान समय के विकास कार्यों की तुलना करते हुए क्षेत्र में हुए बदलावों पर संतोष व्यक्त किया।

पुरानी यादें और विकास की संभावनाएं

इस दौरान मुख्य सचिव ने अपने पुराने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि "निंबाहेड़ा में विकास की अपार संभावनाएं हैं।" मुख्य सचिव ने इस अवसर पर उपस्थित सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद कर स्मृति स्वरूप समूह फोटो भी खिंचवाया। इससे पूर्व मुख्य सचिव ने श्री सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, अति कलक्टर रामचंद्र खटीक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उपखंड अधिकारी निंबाहेड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story