चित्तौड़गढ़। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने बुधवार को यूनियन कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ पेंशन दिवस का आयोजन किया। दिनेश चन्द्र दशोरा की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संचालक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर्स के योगदान और अनुभव को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजे सुनील कुमार गोयल ने पेंशनर्स को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रामनरेश डाड, डॉ. केएम जैन और भारती गेहलोत ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में 75 वर्ष और उससे अधिक आयु के सदस्यों के साथ ही दिसंबर माह में जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया।

रेलवे से सेवानिवृत्त अनवर हुसैन, कैलाशचन्द्र लोट, रमेश अहीर और वीके सिंह ने अपनी मधुर गायकी से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इसके साथ ही सालिग्राम, सुभाष पुरोहित, ओमप्रकाश शर्मा, जगदीश टेलर, लूणाराम चौधरी और मनोहर बाफना ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत शर्मा ने किया, जबकि रामनिवास, ओमप्रकाश, राजीव जोशी, नारायणलाल पटवा और बलराम ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

अंत में, दिनेशचन्द्र दशोरा ने सभी का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम न केवल पेंशनर्स के सामाजिक योगदान को मान्यता देने का अवसर रहा, बल्कि उनके लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और लाभों के प्रति जागरूकता फैलाने का भी माध्यम बना।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story