चित्तौड़गढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगामी चित्तौड़गढ़ दौरे ने जिले में प्रशासनिक हलचल को तेज कर दिया है। 12 दिसंबर को गंगरार थाना क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान जिंक परिसर में प्रस्तावित फर्टिलाइज़र प्लांट के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। बुधवार को जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की रूपरेखा की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कलेक्टर और एसपी ने हेलिपैड, वीआईपी गैलेरी, पार्किंग जोन, मंच निर्माण, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था और रूट लाइनिंग जैसे महत्त्वपूर्ण बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी सरिता सिंह, एसडीएम गंगरार, डीएसपी गंगरार, डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़, एसएचओ गंगरार व चंदेरिया सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक प्रवेश-द्वार की सुरक्षा, प्रशिक्षित पुलिस बल की तैनाती, अग्निशमन दल की स्टैंडबाय स्थिति और हेलिपैड के आसपास बैरिकेडिंग की मजबूती पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक त्रिपाठी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर कड़ी नजर रखी जाए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई न रहे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन व प्रस्थान को ध्यान में रखते हुए यातायात नियंत्रण की विस्तृत योजना तैयार की गई है, जिसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।

कलेक्टर रंजन ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट और कार्यक्रम स्थल के सुचारू संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सुरक्षा और प्रोटोकॉल टीम के साथ बैठक कर मौके पर ही कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस दौरे से जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत होने की उम्मीद है। फर्टिलाइज़र प्लांट के भूमिपूजन के साथ ही चित्तौड़गढ़ में निवेश और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खुलने की संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और सतर्क नजर आ रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story