चित्तौड़गढ़: जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने गौ सेवा के साथ मनाया जन्म दिवस
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मूक बधिर विद्यालय में बच्चों को भोजन कराया और गौशाला में सेवा कर अमन-चैन का संदेश दिया।

चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर गौशाला में अपने जन्म दिवस के अवसर पर गौ माता को चारा खिलाते जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया और कार्यकर्ता।
चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया का जन्म दिवस संतों का आशीर्वाद प्रदान कर एवं गौ माता की सेवा कर उन्हें चारा खिलाकर दिन की शुरुआत की गई।
धार्मिक अनुष्ठान एवं देव दर्शन
जिलाध्यक्ष सिसोदिया के जन्म दिवस पर गुरूवार प्रातः कालिका माता के दर्शन करते हुए बायण माता पहुंच कर आशीर्वाद लिया।
गौ सेवा एवं सामाजिक सरोकार
- तत्पश्चात सिसोदिया द्वारा गांधीनगर गौशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गौ माता को चारा खिलाकर उनकी सेवा पूजा की।
- वहीं चंदेरीया मूक बधिर विद्यालय में सभी बच्चों को भोजन करवा कर उनका उत्साह वर्धन किया।
कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत
जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच जहां पर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया का स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे:
- पीसीसी सचिव डॉ ललित बोरीवाल, प्रदेश सचिव रंजना शर्मा, संदीप शर्मा
- रविंद्र सिंह, दिलीप चौधरी, संजय राव, खुमेंद्र गुर्जर
- पुरुषोत्तम झंवर, पारस अंजना, मनोहर सिंह मीणा
- रतन गाडरी, ममतेश शर्मा, पप्पू जाट
बस्सी एवं घाटा क्षेत्र से भी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सिसोदिया का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष का संदेश
"देश में अमन चैन, शांति भाईचारा कायम रहे और देश प्रदेश तरक्की व उन्नति की ओर आगे बढे। देश विकास की ओर अग्रसर रहे।"
इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस पंचायत राज के प्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
