एनएसयूआई शीर्ष नेतृत्व ने कपासन विधानसभा क्षेत्र के ताणा निवासी प्रदीप चौधरी को उदयपुर देहात का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

प्रदीप चौधरी पूर्व में एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे राजस्थान विद्यापीठ के छात्र हैं तथा लंबे समय से छात्र राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उदयपुर में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न आंदोलनों और मुद्दों पर भी उनकी लगातार सक्रिय भागीदारी रही है। इसके अलावा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान भी उन्होंने एनएसयूआई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने नियुक्ति पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और संगठन महासचिव मुकेश नराणियां का आभार व्यक्त किया। हाल ही में विनोद जाखड़ को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

प्रदीप चौधरी की नियुक्ति पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उदयपुर देहात में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और छात्र हितों की आवाज को और प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story