चित्तौड़गढ़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने सोमवार को एक बड़े और सघन अभियान के तहत 50 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा और गांजा को न्यायालय द्वारा अनुमोदित भौतिक सत्यापन के बाद जलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई निम्बाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट वर्क्स की कीलन में औषधि व्ययन समिति की निगरानी में संपन्न हुई।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के 9 पुलिस थानों के मालखाने एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों और वाहनों से भरे पड़े थे, जिससे अन्य जब्त माल रखने में कठिनाई उत्पन्न हो रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा ने संबंधित थानों से निस्तारण प्रस्ताव प्राप्त कर पूरी रिकॉर्डिंग तैयार की।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, हर्ष रतनू, पुलिस निरीक्षक जोधाराम सहित संबंधित 9 थानों के थाना प्रभारी एवं मालखाना प्रभारी, कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार और कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मादक पदार्थों का वजन करने और नष्ट करने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाए रखने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

विशेष रूप से एक प्रकरण में कपासन थाने में जब्त 10 क्विंटल से अधिक गांजा का निस्तारण रेंज आईजीपी गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में रेंज स्तरीय औषधि व्ययन समिति द्वारा किया गया। कुल 30 प्रकरणों में से 28 प्रकरणों में 40 क्विंटल 12 किग्रा 690 ग्राम डोडाचूरा और दो प्रकरणों में 10 क्विंटल 38 किलो 430 ग्राम गांजा जिला पुलिस ने तस्करों के कब्जे से जब्त किया था।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्रवाई न केवल तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश है, बल्कि थानों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए भी अहम कदम है। इस प्रकार की पारदर्शी और संगठित निस्तारण प्रक्रिया जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story